
deshvani.com "देश वाणी" हिन्दी साप्ताहिक अखबार का इन्टरनेट साइट है। यह चम्पारण/ उत्तर बिहार का एक मात्र व पहला Daily News site है।प्रतिक्रिया व रचानाएं हमें email: deshvani@gmail.com पर भेजे।
मोतीझील व ऎतिहासिक स्थलों का होगा विकास

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजा ठाकुर, मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी चम्पारण।
I
W
A
L
I
H
A
P
P
Y


पूर्वी चम्पारण के बार्डर इलाके घोड़ासहन प्रखण्ड मुख्यालय में 25 मार्च को देशवाणी का कार्यालय खुला। कार्यालय प्रभारी राजू कुमार बनाये गये है।

पंचायत शिक्षकों के कई महीनों से मानदेय न मिलने पर रोष
20 अप्रैल। फोटो अशोक वर्मा की।

AC ROOMS,
POWER BACK UP & 24 HOUR CHECK OUT TIME
बिहार का अपना राज्य गीत
22 मार्च। पटना।
काफी गुमान का विषय है की बिहार को अपना राज्य गीत व राज्य प्रार्थना हो गये है।सत्यनारायण रचित राज्य गीत और उसके बाद एमआर चिश्ती रचित बिहार प्रार्थना की यह पहली सार्वजनिक प्रस्तुति थी।
"बिहार गीत" भाजपुर निवासी कवि सत्यनारायण ने रचे है व इसके लिये धुन तैयार करने की जिम्मेवारी देश में प्राख्यात संगीतकार जोड़ी "शिव-हरि" को दी गई । शिव हरि यानी शिव कुमार शर्मा (देश के अग्रणी संतूर वादक) और हरि यानी पंडित हरि प्रसाद चौरसिया (देश के सुप्रसिद्ध बांसूरी वादक)। "बिहार गीत" को आवाज दी है- उदित नारायण ने।
"बिहार गीत"
मेरे भारत के कंठहार,
तुझको शत-शत वंदन बिहार,
तू बाल्मीकि की रामायण,
तू वैशाली का लोकतंत्र,
तू महाबुद्ध की करूणा,
तू महावीर का शांति मंत्र,
तू नालंदा का ज्ञान दीप,
तू ही अक्षत चंदन बिहार,
तू है अशोक का धर्म चक्र,
तू गुरु गोविंद की वाणी है,
तू आर्यभट्ट, तू शेरशाह,
तू कुंवर सिंह बलिदानी,
तू ही बापू की कर्मभूमि,
धरती पर नंदन वन बिहार,
तुझको शत-शत वंदन,
तेरा अतीत गौरवशाली,
तेरा समृद्ध है वर्तमान,
अब जाग उठे हैं तेरे सपूत,
लौटेगा खोया स्वाभिमान्।
राज्य प्रार्थना के रचयिता है- मुजफ्फरपुर के मशहूर शायर एम आर चिश्ती
'बिहार प्रार्थना गीत'.
मेरी रफ़्तार पर सूरज की किरण नाज़ करे,
ऐसी परवाज़ दे मालिक कि गगन नाज़ करे.
वो नज़र दे कि करूं क़द्र हरेक मज़हब की,
वो मोहब्बत दे मुझे,अमनो अमन नाज़ करे.
मेरी खुशबू से महक जाए ये दुनिया मालिक,
मुझको वो फूल बना,सारा चमन नाज़ करे.
इल्म कुछ ऐसा दे,मैं काम सबों के आऊं,
हौसला ऐसा ही दे,गंगोजमन नाज़ करे,
आधे रस्ते पर न रूक जाएँ मुसाफिर के कदम,
शौक मंजिल का हो इतना कि थकन नाज़ करे.
दीप से दीप जलाएं कि चमक उठे 'बिहार',
ऐसी खूबी दे ऐ मालिक कि 'वतन' नाज़ करे.
बिहार शताब्दी दिवस पर 22 मार्च को पटना में सत्यनारायण रचित राज्य गीत और उसके बाद
एमआर चिश्ती रचित बिहार प्रार्थना की यह पहली सार्वजनिक प्रस्तुति
हुई।
contact 9931014825

CONTACT: 94316 41544

मोतिहारी की शान शक्ति होटल
CHOWK,
MOTIHARI
22 अप्रैल।

मोतिहारी। जिले की अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी में सात दर्जन
से अधिक घर जलकर खाक हो गए। पीपरा से मिली खबर के अनुसार थाना
क्षेत्र के महुआवा गांव के खैरवा टोला में शनिवार को हुई अगलगी
में 51 लोगों के घर जलकर खाक हो गए। अग्निपीड़ितों में परदेसी
राउत, बदरी पांडेय, सुबोध पांडेय, मुन्ना साह, चुनमुन साह,
विनय ठाकुर, मेवालाल ठाकुर, महिन्द्र साह, बागड़ साह, चन्द्रिका
पांडेय, गौरी साह, महेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, महेन्द्र साह, गणेश
ठाकुर, रामप्रवेश राउत, सुखल साह, जयप्रकाश साह, उमेश पांडेय,
विगू साह,हरिकिशोर ठाकुर शामिल हैं।
अरेराज से अनुमंडल क्षेत्र की मुंडा पंचायत अन्तर्गत चंडीस्थान
व झखरा गांव में रविवार को लगी आग में दो दर्जन घर जलकर राख हो
गये। अग्निपीड़ित धनीलाल साह की तीन बकरियां, पंप सेट, साइकिल
आदि जलकर राख हो गई। वहीं सिंगासन महतो की दो बकरियां समेत
हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। इधर इसी पंचायत के झखरा
मलाह टोली में दोपहर लगी अचानक आग से धु्रव सहनी, फेकू सहनी,
छोटेलाल सहनी, धनई ठाकुर, श्रीकांत दीप्ति कुंअर सहित लगभग दो
दर्जन लोगों के घर व 25 लाख की सम्पत्ति जलने की सूचना है।
पीपराकोठी से मिली खबर के अनुसार थाना क्षेत्र के काजीपुरा में
रविवार की सुबह अचानक लगी आग में पांच घर सहित लाखों की संपत्ति
जलकर खाक हो गई। आग में एक गाय बुरी तरह झुलस गई। वहीं गाय का
बछड़ा जलकर मर गया। डिप्टी कलक्टर मुकेश रंजन के आदेश पर
घटनास्थल पर पहुंचे सीआई अनंत कुमार, अंचलकर्मी उमित महतो,
सुनील कुमार ने क्षति का जायजा लिया। अग्निपीड़ितों में जुबैदा
खातून, सलमा खातून, मो.इस्माईल, गुलशन खातून व नसीमा खातून
शामिल है।
मधुबन प्रखंड की कृष्णानगरा पंचायत अन्तर्गत लाही ग्राम में
रविवार को अचानक लगी अगलगी में दो घर जलकर राख हो गये। जिसमें
लाखों की परिसंपत्ति की क्षति का अनुमान है। अग्निपीड़ितों में
राजेन्द्र राय व जयराम सहनी शामिल हैं। आग इतनी विकराल थी कि
घर में रखे कपड़ा, बर्तन, आभूषण, नकदी 20 हजार रुपये, अनाज आदि
को नहीं बचाया जा सका।
22 अप्रैल। फोटो अशोक वर्मा की।

गांधी मैदान में जनता के दरबार में
लोगों की समस्या सुनते सीएम
मोतिहारी। सेवा यात्रा के तीसरे दिन रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने कश्मीर की
डल झील से तुलना की जानेवाली मोतीझील को अतिक्रमण मुक्त करा उसका विकास करने की
बात कही। साथ ही मिलेनियम लेखक जार्जआरवेल की जन्म स्थली तथा चम्पारण आगमन पर
गोरखबाबू के मकान को सजाया संवारा जाएगा।इस तरह मोतीहारी का नाम पर्यटक स्थलों
में शुमार हो जाएगा। यहां बता दे कि सेवा यात्रा के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने
केसरिया में बौद्ध स्तूप के विकास के दूसरे चरण तथा सत्तर घाट पुल का शिलान्यास
कर चम्पारण के विकास करने की मंशा स्पष्ट कर दी थी।
नीतीश ने सत्तरघाट पुल का शिलान्यास किया
20 अप्रैल। केसरिया। फोटो कामतानाथ की

मोतिहारी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण के केसरिया स्थित बच्चा सिंह उच्चविद्यालय के प्रागंण से केसरिया प्रखंड स्थित गंडक नदी सत्तर घाट पर 263.48 करोड़ की लागत के पुल का शिलान्यास उदूघाटन रिमोट कन्ट्रोल से किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कूमार ने केसरिया बौद्घ् स्तूप के दूसरे चरण के विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने आज मेहसी के तिरहुत उच्च विद्यालय से पूर्वी चम्पारण में अपनी सेवा यात्रा शुरू की है। दोपहर को वे केसरिया पहुंचे थे।मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निमार्ण मंत्री नंदकिशोर यादव, बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंहत्, जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार तथा बिहार राज्य पुल निगम के अध्यक्ष विपिन कुमार के साथ सूबे के कई आलाधिकारी व मंत्री- नेता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री आज 12:05 बजे मेहसी स्थित तिरहुत उच्च विद्यालय पहुंचे थे,जहां उन्होंने गार्ड आफ आनर की सलामी ली। यहां बता दे कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नहीं थे। श्री मोदी बाद में केसरिया में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री कुमार मेहसी के तिरहुत उच्च विद्यालय के बाद मेहसी के ही चकलालू गांव के मोतीझील टोला पहुंचे । यहां पर उन्होंने सीप उद्योग का जायजा लिया। उन्होंने इस उद्योग के विकास को हरसंभव सहायता देने का वाद किया। इसके बाद मुख्य मंत्री कल्याणपुर विधायक रजिया खातुन के गांव गये। वहां उन्होंने भोजन किया। यहां से वे केसरिया वोद्ध स्तूप गये फिर वे यहीं पर स्थित बच्चा सिंह उच्च विद्यालय आए।
जब मंत्री प्रेम कुमार कुछ नहीं बोल पाए, बोले तो मोतिहारी के पक्ष में
जदयू के वरिष्ठ नेता कलम जी के सवालों से निरुत्तर हुए मंत्री
मेहसी/
तिरहुत स्कूल। 20 अप्रैल।
जो बड़े-बड़े नेता नहीं कर पाए वह कमल जी ने अपनी हिम्मत व जिन्दादिली के
बल पर चंद मिनटों में कर दिखाया। यहां तक कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय की
मोतिहारी में स्थापना को लेकर संघर्षरत लोग भी नहीं कर पाए । मसलन, प्रभारी
मंत्री प्रेम कुमार का "घेराव़" या विरोध आदि।
20 अप्रैल, शुक्रवार का यह दिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की चम्पारण सेवा
यात्रा के लिए नहीं याद किया जाएगा। बेशक 20 अप्रैल का यह दिन जदयू के
बुजुर्ग नेता कमलेश्वर कमल द्वारा मोतिहारी के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार
से पूछे गये बेवाक सवालों के लिए याद किया जाएगा। जिन सवालों पर मंत्री श्री
कुमार आवाक तो हुए ही निरुत्तर भी हो गये। अंतत: उनका ह्दय परिर्तन हो गया।
फिर उन्होंने अपना सुर भी बदल लिया। अंतत: जब वे बोले तो मोतिहारी के पक्ष
में बोले। इसी का परिणाम हुआ कि केसरिया स्थित बच्चा सिंह उच्च विद्यालय
में मंत्री श्री कुमार ने कहा कि केविवि मोतिहारी में ही बनना चाहिए।
मेहसी का तिरहुत उच्च विद्यालय ग्राउण्ड मुख्यमंत्री नीतीश के स्वागत कों सजधज कर तैयार है। नेता से लेकर आलाधिकारी तक सभी सीएम के इंतजार में है।सीएम का यहां पर गार्ड आफ आनर की सलामी होनी है। टैन्ट में अगली पक्ति में भाजपा को छोड़कर कई कद्दावर नेता बैठे है। कुछ नेता आपस में मजाक कर रहे है। तभी केवीवी की स्थापना की बात छिड़ जाती है। मंत्री प्रेम कुमार के गया प्रेम की भी चर्चा हो गयी। तभी 11:30 बजे मंत्री प्रेमकुमार की गाड़ी आती है। वे अगली पक्ति में बैठ जाते हैं। अब सभी नेता चुप हो जाते है। यहां चर्चा का विषय बदलता है। अब नेतागण निर्मल बाबा की चर्चा करने लगते है। तभी प्रेस गैलरी में एक बुजुर्ग नेता आकर बैठ जाते है। मालूम हुआ कि ये जेपी आन्दोलन के नेता है। उन्होंने पत्रकारों से पूछा "क्या मै मंत्री से सवाल करू कि जब बिहार सरकार की कैबिनेट ने मोतिहारी में केविवि बनने के प्रस्ताव पारित कर दिए है फिर भी आप गया में इसकी स्थापना का समर्थन क्यों कर रहे है? पत्रकारों ने कहा कि सही सवाल पूछने में हर्ज क्या है। आनन फानन में कमलजी मंत्री के सामने खड़ा हो गये व उपरोक्त सवालों को दागते हुए पूछा कि मंत्री जी आप एेसा क्यों कर रहे है। इसपर मंत्री जी सकपका गये। निरुत्तर हो गये। कहा हमने क्या बोला है। इधर साथ में बैठे कई नेता हतप्रभ रह गये। शायद वे सोंच रहे थे- जो हम न पूछ पाए कमल जी ने पूछ दिया। कुछ नेता मंत्री के चमचई में बोले कमल जी यह वक्त इस पश्न के लिए वाजिब नहीं है। लेकिन कमल जी डरे नहीं बोलते रह गये। इसके बाद मंत्री जी का सुर बदल गया है। जिसका परिणाम हुआ कि मंत्री ने केवीवी की मोतिहारी में स्थापना की बात कही।

मेहसी के मोतीझील चकलालू में सीप उद्योग को देखते मुख्यमंत्री।
ठगी के 45 लाख रुपये के साथ युवक को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
7 अप्रैल । मोतिहारी।
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी चम्पारण पुलिस के सहयोग से लाखों रुपयों की ठगी के आरोप में बंजरिया थाना के चैलाहा गांव निवासी मो सरफराज देवान को पकड़ा है। कथित ठगी के 43 लाख रुपये नकद बरामदकर देल्ली पुलिस गिरफ्तार सरफराज को दिल्ली ले गयी।
पुलिस के अनुसार सरफराज पर दिल्ली के सरिता विहार में 1 अप्रैल को दर्ज थानाकाण्ड संख्या 110/12 में सरफराज की तलाश थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सरफराज बंजरिया निवासी अयुब देवान का पुत्र है। मामले की पुष्टि पूर्वी चम्पारण मुख्यालय डीएसपी मो मोकिम ने की है। उस पर सरिता बिहार में थाने में 420, 406/34 भादवि में केस दर्ज है।
बताया गया है कि वह दिल्ली से कई लोगों से लाखों रुपये ठगी कर मोतिहारी भाग आया था। सरफराज दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने को गया था। बाद में सरिता विहार स्थित एक मौल में उसने एक दुकान ली जिससे वह दलाली कर विभिन्न बैंकों से लोगों को लोन सैंग्सन करवाता था। इस दौरान वह लोगों के लोन की किस्ते भी वसूलने लगा। बाद में लोगों को विश्वास में लेकर करोड़ों रुपये नकद ले फरार हो गया।