होममोतिहारीबेतियामुजफ्फरपुरसीतामढ़ीसारणराज्यदेशविदेश

deshvani.com "देश वाणी" हिन्दी साप्ताहिक अखबार का इन्टरनेट साइट है। यह चम्पारण/ उत्तर बिहार  का एक मात्र व पहला Daily News site है।प्रतिक्रिया व रचानाएं हमें email: deshvani@gmail.com पर भेजे।

                                                            बेतिया में 4 जनवरी को अति आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का उदधाटन जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया।                                                                                प्रेमनाथ हत्या का आरोपी पकड़या।                                                                    



 

                     

 उत्तर बिहार का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला साप्ताहिक

                                                                                                                 

 

 आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का उदघाटन  जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने किया

4 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द नाथ तिवारी।
बेतिया। बिहार प्रदेश जनता दल यू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ४ जनवरी, बुधवार को शहर कें आशा नगर स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निजी क्षेत्र के ५० बेड वाले आशा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेंटर के उदघाटन किया । उन्होंने अस्पताल के संचालक को सलाह दी कि वे अस्पताल के माध्यम से सप्ताह में कम से कम एक दिन गरीबो के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी आरंभ करेंगे। दरिद्र सेवा हीं देव सेवा है। इस मौके पर सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो, विधायक प्रभात रंजन सिंह, डा. मनोरमा प्रसाद ,जिप अध्यक्ष रेणु देवी, जिला जदयू अध्यक्ष डा. एन एन द्रााही, नंदकिच्चोर चौधरी, डा. एन एन तिवारी, द्रांभु द्रारण द्राुक्ल,रविभूद्गाण पटेल, डा. कैप्टन जनार्दन, अब्बास अहमद, उमाकांत सिंह, संजय कुमार पाण्डेय आदि ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  संचालक शंभु प्रसाद गुप्ता के इस कार्य को सराहनीय बताया। इस मौके पर  अतिथियों का स्वागत शभु प्रसाद गुप्ता एवं आशा देवी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर डा. सुशील कुमार चौधरी, प्रकाश राय, कैलाश प्रसाद, नगर पार्षद सुशील कुमार, सूर्यकांत मिश्र, सीटी मैनेजर दीपक तिवारी आदि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि उक्त अस्पताल में प्रसिद्ध चिकित्सक कैम्प्टन जनार्दन अधीक्षक बनाये गये है। जबकि इस अस्पताल में फिलहाल डा. राजेश कुमार, डा. के के सहाय, रमेश चंद्रा, डा. प्रभाशेन्द्र कुमार आदि सेवा देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रेमनाथ हत्या काण्ड का अभियुक्त पकडाया

4 जनवरी। बेतिया से उपेन्द्र तिवारी।

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ एसपी निशांत तिवारी।

लूट का विरोध करने पर मारा था चाकू

बेतिया । बेतिया नगर पुलिस ने 4 दिसंबर, मंगलवार को नगर के कोआरएसएस कार्यकर्ता प्रेमनाथ प्रसाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त इम्तेयाज अली को गिरफ्‌तार कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया एसपी निशांत कुमार तिवारी ने कहा कि विगत दिनों नगर के कविवर नेपाली पथ में पावर हाउस चौक पर प्रेमनाथ प्रसाद की हत्या लूट की घटना को अंजाम देने के क्रम में अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में लूटे गये मोबाईल के आधार पर मुखय अभियुक्त तक पुलिस पहुंचने में कामयाब रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बसवरिया के परवेज खान को गिरफ्‌तार किया गया था। जिसने अपने दिये गये बयान में कहा था कि रिंकु गिरि तथा इम्तियाज ने एक मोबाईल फोन २० रुपया में बेचा था। जिसे वह परवेज अंसारी से बिक्री कर दी थी। परवेज खान की नशानदेही पर परवेज अंसारी को प्रेमनाथ प्रसाद के मोबाईल के साथ गिरफ्‌तार किया गया । आज गुप्त सूचना के आधार पर बसवरिया के चर्चित सिंकदर अली के पुत्र इम्तियाज अली को गिरफ्‌तार किया गया । जिसने पुलिस के समक्ष दिये गये अपने बयान में प्रेमनाथ प्रसााद हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। घटनाक्रम के क्रम में हीं लूट का विरोध करने के दौरान हीं रिंकु ने चाकू मारा जिससे प्रेमनाथ प्रसाद जख्मी हो गये थे। बाद में मालूम हुआ कि प्रेमनाथ की मौत हो गयी है। एसपी ने कहा कि इस हत्याकांड में रिंकु गिरी की तलाश की जा रही है।