
deshvani.com "देश वाणी" हिन्दी साप्ताहिक अखबार का इन्टरनेट साइट है। यह चम्पारण/ उत्तर बिहार का एक मात्र व पहला Daily News site है।प्रतिक्रिया व रचानाएं हमें email: deshvani@gmail.com पर भेजे।

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजा ठाकुर, मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी चम्पारण।
I
W
A
L
I
H
A
P
P
Y

फोटो संजय सिंह की। 15 फरवरी।

चकिया। सीआरपीएफ व चकिया पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार की अल सुबह चकिया थाना के परसौनी खेम गांव में नक्सलियों के आने की सूचना पर छापेमारी की, जहां दो व्यक्तियों को तीन पिस्तौल व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी गणेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में उक्त गांव का संजय सिंह व अजय राय शामिल है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों की सूचना पर सीआरपीएफ के कमांडेंट डा.प्रेमचन्द्र, डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार, इंस्पेक्टर पिन्टू कुमार व चकिया थानाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने छापेमारी की। सोये अवस्था में संजय सिंह के पास से दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस तथा अजय राय के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया। दोनों संदिग्ध नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों पर पूर्व से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस व सीआरपीएफ इस बिन्दु पर जांच कर रही है कि कहीं पकडे़ गये दोनों लोग नक्सलियों को हथियार आपूर्ति तो नहीं करते थे?
AC ROOMS,
POWER BACK UP & 24 HOUR CHECK OUT TIME
वरिष्ठ पत्रकार व सांस्कृतिकर्मी ईश्वरी
प्रसाद साहू नहीं रहे
14 फरवरी, मोतिहारी।

वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी व सांस्कृतिकर्मी 82 वर्षीय ईश्वरी प्रसाद साहू अब नहीं रहे। मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर के पीछे बेलीसराय स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांसे ली। वे पूर्वी चम्पारण जिले के संग्रामपुर के भवानीपुर गांव निवासी थे। वे पिछले सप्ताह दिल्ली से एक समारोह से भाग लेकर आए थे, तभी से वे बीमार चल रहे थे। वे वर्तमान पत्रकारिता के अभिभावक तो थे ही, परन्तु उनके निधन से जिले की एक साथ कई सामाजिक, सास्कृतिक व स्पोट् र्स के संस्थाओं ने अपना अभिभावक खो दिया है। श्री साहू ने शहर को जवान होते देखा है। उनके अनुभव का लाभ नई पीढी के पत्रकारों को खूब मिला है। उन्होंने पत्रकारिता की नई पौध को तो सींचने का कार्य किया ही, बल्कि पत्रकारिता की पुरानी पीढ़ी व नई पीढ़ी के साथ सामंजस्य स्थापित करने का कार्य भी किया। उनकी जिजीविषा का ही कमाल था कि जीवन के इस पड़ाव पर आने के बाद भी उनके कार्यक्षमता को देख युवा पत्रकारों को भरपूर प्रेरणा मिलती थी। उनके जिंदादिली व ऊर्यावान व्यक्तित्व से प्रभावित उनकी आधी उम्र एक फोटो पत्रकार उन्हें प्यार से मित्र कह कर पुकारते थे। श्री साहू कई संस्थाओं के संस्थापक सदस्य व पदाधिकारी थे। वे बिहार गृह रक्षावाहिनी शहरी क्षेत्र के अवैतनिक कंपनी कमांडर भी रहे थे। इसके अलावा वे चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव के संयुक्त सचिव, संपूर्ण साक्षरता अभियान के सचिव, मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष, रोइंग क्लब के संस्थापक सचिव, गांधी स्मारक संग्रहालय समिति के सदस्य, राज्य संवाददाता संघ के कोषाध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट कार्य किए थे। उनकी स्पष्टवादिता व निर्विकार व्यक्तित्व के मालिक होने के कारण उन्होंने जिन संस्थाओं का भी पद संभाला, जीवन पर्यन्त वे उस पद पर बने रहे। मोतिहारी स्पोट् र्स क्लब उनमें से एक खेल संस्था थी।
सिर में गोली मार दिन दहाड़े हत्या
15 फरवरी, ढाका।
पूर्वी चम्पारण के ढाका स्थित नया टोला में 15 फरवरी,बुधवार को हौसला बुलंद अपराधियों ने दिन दहाडे़ मो जुनैद उर्फ उमर अली 55 वर्ष की सिर में गोली मार हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अपराधी हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गये। मो जुनैद के पुत्र मो परवेज ने पुलिस को बताया है कि मो राजू ने अपने सहयोगी मो सज्जाद के साथ आया व उसके पिता को रुपये न देने की बात कहते हुए उनके सिर में गोली मार दी। घालय मो जुनैद को लोगों ने आनन फानन मो रेफरल अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मो राजू पर ढाका अनुमंडल स्थित कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। लोगों ने बताया कि मों राजू पिछले कई दिनों से मों जुनैद से रंगदारी की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी।
contact 9931014825

CONTACT: 94316 41544

मोतिहारी की शान शक्ति होटल
CHOWK,
MOTIHARI
22 फरवरी।
मोतिहारी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के तत्वावधान में आयोजित मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन बुधवार पूर्वी चम्पारण जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। इसकी पुष्टि जिला शिक्षा पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने करते हुए बताया है कि कुल 58 परीक्षा केन्द्रों पर 45705 परीक्षार्थियों में 45499 उपस्थित व 206 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा, सदर एसडीओ राधाकांत, सदर डीएसपी सुशांत कुमार सरोज, मुख्यालय डीएसपी मो.मोकीम, प्रशिक्षु डीएसपी जितेन्द्र कुमार पांडेय, नगर इंस्पेक्टर अनंत कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं परीक्षा में कदाचार करने के आरोप में पांच छात्रों को हिरासत में लिया गया जिनको परीक्षा समाप्ति पर छोड़ दिया गया। इधर महावीर ललिता मध्य विद्यालय के केन्द्राधीक्षक सोमेश्वर गिरि, राधा सिकारिया मध्य विद्यालय के नंदलाल गुप्ता, एमजेके इंटर विद्यालय की शशिकला, जिला स्कूल के केन्द्राधीक्षक हीरालाल सहनी, प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च विद्यालय की निर्मला पांडेय ने शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का दावा किया है।
विचित्र नवजात को देखने उमड़ी भीड़

22 फरवरी। घोड़ासहन से राजू की रिपोर्ट।
घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर गांव में बुधवार को राजेन्द्र पासवान के घर में दिन के करीब 12 बजे जन्मे विचित्र शिशु को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके माथे पर हल्की जटा है। जन्म के तुरंत बाद सिद्धासन में बैठने में सक्षम इस नवजात की दिन भर चर्चा होती रही। राजेन्द्र ने बताया कि शिशु का जन्म सामान्य तरीके से स्थानीय ग्रामीण दाई सुनैना देवी द्वारा कराया गया। दाई ने बताया कि प्रसव के दौरान उसे अजीब सी अनुभूति हुई। शिशु सिद्धासन में बैठा था और उसके दोनों हाथ ऊपर की ओर उठे थे। मानो किसी को आशीर्वाद दे रहा है। शिशु की इस लीला व उसके स्वरूप की खबर जैसे ही घर से बाहर आई लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.महेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद अगर शिशु बैठने में सक्षम है तो निश्चय ही दैविक चमत्कार है। इधर आचार्य धर्मेन्द्र ने बताया कि सिद्धासन में ही शंकर लीन रहते हैं। अगर उक्त शिशु भी इस आसन में बैठ रहा है तो यह विचित्र घटना है। ग्रामीण सुरेन्द्र साह, केशव नंदन यादव, सरपंच अभय पासवान, शिवशंकर कुमार, आनंद सिंह समेत परिजनों ने बताया कि शिशु की पूजा-अर्चना की जा रही है।
22 फरवरी। लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का
मतदान होनो जा रहा है। ऐसे वक्त में लोकायुक्त ने मायावती सरकार के सबसे वरिष्ठ
मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अपनी जांच में आय से अधिक संपत्ति का दोषी पाते
हुए सीबीआई या केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय से जांच करवाने की सिफारिश की
है। लोकायुक्त कार्यालय में सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने इस
संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री मायावती को भेजा है।
लोकायुक्त जांच में ये पाया गया कि सिद्दीकी और उनके परिवार के लोगों ने
बाराबंकी और बांदा ज़िलों में बड़े पैमाने पर ज़मीनें खरीदीं और करोड़ो रुपए का
निवेश किया।
लेकिन ये लोग इसके लिए प्रयोग किए गए धन के स्रोत के बारे में वे कई संतोषजनक
जवाब नहीं दे पाए। बताया कि मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा उनकी विधान परिषद
सदस्य पत्नी हुस्ना सिद्दीकी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति
हासिल करने के मामले में सीबीआई की शाखा प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की
सिफारिश की गई है।
तुरकौलिया सीओ के साथ
जिप उपाध्यक्ष का दुर्व्यवहार का केस दर्ज
मोतिहारी,कार्यालय प्रतिनिधि : जिला परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी पर
तुरकौलिया के अंचलाधिकारी विजय कुमार के कार्यालय में बुधवार को घुसकर मारपीट,
दुर्व्यवहार व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में तुरकौलिया
के सीओ श्री कुमार ने तुरकौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज
प्राथमिकी के मुताबिक जिप उपाध्यक्ष चौधरी अपने सरकारी अंगरक्षक के साथ सीओ के
कार्यालय में प्रवेश कर जमीन की माप करने को कहा। सीओ ने कहा कि जमीन की माप करा
देंगे। इसी बीच श्री चौधरी कार्यालय कक्ष में उपस्थित अनुसेवक मोतीलाल चौधरी पर
रिश्वत का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। फिर कार्यालय के सरकारी कागजात को
फाड़ दिया और शीशा को तोड़ डाला। चलते समय उन्होंने सीओ को तीन दिनों के अंदर जान
मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में जिप
उपाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर जिप उपाध्यक्ष ने बताया कि उनके
ऊपर लगाये गये आरोप निराधार है। उन्होंने सीओ पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया।
21
पक
पटना। राजधानी में आगामी एक मार्च से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी। शिक्षा विभाग के प्रधानसचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पटना में आगामी एक मार्च से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में 16 देशों की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि पांच मार्च तक जारी रहने वाली इस प्रतियोगिता में नेपाल, अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, मलेशिया, चीन के ताईपेई, दक्षिण कोरिया, जापान, ईरान, तुर्केमिनिस्तान, बंगलादेश, इंडोनेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका इटली एवं भारत की टीमें भाग ले रही हैं। सिंह ने बताया कि पटना के कंकडबाग स्थित खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आगामी एक मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
चुन्नु ठाकुर हत्या के आरोपी रांची से गिरफ्तार
17 जनवरी। फोटो अशोक वर्मा।

मेहसी के चुन्नु ठाकुर हत्या के आरोपी मुकेश पाठक व संतोष झा को पूर्वी चम्पारण पुलिस ने झारखण्ड के रांची से गिररफ्तार कर लिया है। चुन्नु ठाकुर हरपुर नाग की मुखिया सुषमा देवी के पति थे। करीब एक वर्ष पहले चुन्नु ठाकुर की मेहसी ब्लाक परिसर में अत्याधुनिक हथियार से कर दी गयी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रांची के बसंत विहार कालोनी से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि संतोष व मुकेश अपनी पहचान छुपाकर इस कालोनी में करीब छह महीने से रहते थे। इन्होंने अलग नाम से पैन कार्ड भी बनवा चुके है।*
225 किलो गांजा साथ दो तस्कर धराएं
14 जनवरी। शिवेश झा। सुगौली।
पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना पुलिस ने नेपाल से तस्करी के लिए ले जा रहे 225 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त तस्करों को रक्सौल मोतिहारी रोड में पकड़ा है। तस्करी को प्रयुक्त बोलोरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये तस्कर मेहसी के है। इनसे पूछताछ की जा रही है।